Blog Image

खाटू श्याम दिल्ली धाम में सम्पूर्णा का “राम सौभाग्य बैग” स्थायी स्टॉल उद्घाटित, पर्यावरण व स्वावलंबन की अनूठी पहल

#Sampurna द्वारा  खाटू श्याम दिल्ली धाम (टिवोली ग्रांड के पास, अलीपुर) में एक विशेष कार्यशाला और स्टॉल उद्घाटन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संस्थापक डॉ. शोभा विजेन्द्र ने की। कार्यक्रम में खाटू श्याम मंदिर समिति के सदस्य श्री अनिल अग्रवाल और श्री घनश्याम जी (अध्यक्ष, खाटू श्याम दिल्ली धाम) विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर "राम सौभाग्य बैग" स्टॉल का उद्घाटन किया गया। इस स्थायी स्टॉल का उद्घाटन डॉ. शोभा विजेन्द्र और घनश्याम जी ने मंत्रोच्चार के साथ किया। भगवान के पुराने कपड़ों और अनुपयोगी कपड़ों से बने बैग, पाउच, चटाई और अन्य पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। ये वस्तुएं #Sampurna के लाभार्थियों द्वारा बनाई गई हैं, जिनमें राम बाग, लक्ष्मण बाग और सीता बाग विशेष आकर्षण रहे।

डॉ. शोभा विजेंद्र ने कहा कि "भगवान के वस्त्र आमतौर पर नदी में विसर्जित कर दिए जाते हैं या पीपल के पेड़ के नीचे छोड़ दिए जाते हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। #Sampurna ने इन वस्त्रों का पुनः उपयोग कर एक अभिनव पहल की है, जिससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होती है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को स्वावलंबन की ओर भी प्रेरणा मिलती है।"

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री घनश्याम जी ने कहा कि "#Sampurna पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर काम कर रही है - चाहे वह कचरा पृथक्करण हो, जैविक खाद उत्पादन हो या कपड़े के थैलों को बढ़ावा देना हो। यह अभिनव पहल न केवल उपयोगी है, बल्कि धार्मिक आस्था और सतत विकास का संगम भी है।"

कार्यशाला का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे दिल्ली में कुओं, तालाबों और झीलों के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, हम देश भर में #Sampurna को भगवान की पोशाक दान करने की अपील करेंगे। #Sampurna की महासचिव चित्रा अग्रवाल ने बताया कि देशभर का कोई भी मंदिर उनसे इस व्हाट्सएप नंबर 8376967376 पर संपर्क कर सकता है। यह ड्रेस #Sampurna के पते महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र पर पार्सल की जा सकती है। 

इस अवसर पर निगम पार्षद सुश्री स्मिता कौशिक, श्री ज्ञान अग्रवाल, श्री पंकज गुप्ता, श्रीमती चित्रा अग्रवाल, श्रीमती अनुश्री सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में सभी ने खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए। डॉ. शोभा विजेंद्र जी ने आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।